Iran Hormuz Plan: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच 'होर्मुज जलडमरूमध्य' विवाद का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अब ईरान ने दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग पर अपना नियंत्रण और मजबूत करने का फैसला किया है। ईरानी संसद की सुरक्षा समिति ने एक नए मैनेजमेंट प्लान को मंजूरी दी है, जिसके तहत इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूला जाएगा और कुछ देशों के प्रवेश पर पाबंदी होगी।
