Get App

Iran Attack Saudi Arabia: रियाद में अमेरिकी दूतावास में जबरदस्त धमाका, ईरान ने 2 ड्रोन से किया सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Iran Attack on Saudi Arabia: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल हमला तेज कर दिया है। मंगलवार (3 मार्च) सुबह ईरान ने सऊदी अरब के रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर जबरदस्त ड्रोन हमला किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 7:33 AM
Iran Attack Saudi Arabia: रियाद में अमेरिकी दूतावास में जबरदस्त धमाका, ईरान ने 2 ड्रोन से किया सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
Iran Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब के रियाद में US एम्बेसी में जबरदस्त धमाके का वीडियो सामने आया है

Iran Attack on Saudi: सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार (3 मार्च) को ईरान ने ड्रोन से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। 'रॉयटर्स' के मुताबिक रियाद में ईरानी हमले के बाद एम्बेसी कंपाउंड में आग लग गई। इस दौरान धमाके की तेज आवाज सुनी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को ईरान ने 2 ड्रोन ने निशाना बनाया है। हमले के तुरंत बाद भीषण धमाके की वजह से आग लग गई। बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ है।

रॉयटर्स ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर के ऊपर काला धुआं उठते देखा। वहां ज्यादातर विदेशी मिशन मौजूद हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "US एम्बेसी पर दो ड्रोन से हमला किया गया। इससे थोड़ी आग लगी और बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ।"

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने जेद्दा, रियाद और धाहरान के लिए शेल्टर इन प्लेस नोटिफिकेशन जारी किया है। एक एडवाइजरी में कहा कि वह इस इलाके में किसी भी मिलिट्री इंस्टॉलेशन के लिए गैर-जरूरी यात्रा को सीमित कर रहा है।

अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने स्टेट डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि दूतावास पर दो UAV से हमला हुआ जो छत और चांसरी के घेरे से टकराए। वहीं, अमेरिकी चैनल CNN ने कंफर्म किया है कि वे ईरानी ड्रोन थे। CNN ने जिन सोर्स का जिक्र किया, उनमें से एक ने कहा कि इस हमले में किसी के घायल होने की तुरंत कोई खबर नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें