Get App

Iran Attack on Saudi: ईरान का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी रास तानूरा पर ड्रोन अटैक

Iran Attack on Saudi Arabia: ईरान ने सऊदी अरब की रास तानूरा तेल रिफाइनरी पर सोमवार (2 मार्च) को ड्रोन से हमला किया। सऊदी के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने रिफाइनरी की ओर आने वाले ड्रोनों को मार गिराया। दम्माम के पास स्थित रास तानूरा रिफाइनरी की प्रतिदिन दम्मम के पास मौजूद रास तनुरा रिफाइनरी की कैपेसिटी हर दिन 500,000 बैरल से ज्यादा क्रूड ऑयल प्रोसेस करने की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 2:52 PM
Iran Attack on Saudi: ईरान का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी रास तानूरा पर ड्रोन अटैक
Iran Attack on Saudi Arabia: ईरानी शाहेद-136 ड्रोन ने सऊदी अरब में ARAMCO तेल रिफाइनरी पर हमला किया है

Iran Attack on Saudi Arabia: ईरान ने सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। 'तेहरान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ड्रोन से सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक 'रास तानूरा ऑयल रिफाइनरी' पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के शाहेद-136 (Shahed-136) ड्रोन ने ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है। यह रिफाइनरी सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की है।

इस बारे में सऊदी अरब की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आ गया है। इस हमले के बाद रास तानूरा समेत पूरे सऊदी में हड़कंप मच गया है। सऊदी ने कहा है कि इस हमले किसी भी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। फिलहाल, मौके पर सऊदी के आलाधिकारी पहुंच गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सऊदी की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco रिफाइनरी को ड्रोन हमले बाद फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। एक बयान में सऊदी अरब ने कहा कि उसने अपनी रास तानूरा तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने वाले ड्रोनों को मार गिराया गया है।

खबर है कि ड्रोन हमले के बाद तेल कंपनी में एक छोटा और सीमित आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, उस पर तुरंत काबू में कर लिया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पत्रकार ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है। इस हमले में आग बहुत कम जगह में ही लगी थी। इस पर कुछ ही समय बाद काबू कर लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें