ईरान ने फैसला किया है कि अब कुछ जहाजों से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपए) वसूले जाएंगे। यह कदम उसने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उठाया है। यह नया नियम लागू भी कर दिया गया है। ईरान के सांसद अलाउद्दीन बोरुजेरदी ने सरकारी टीवी चैनल को बताया कि यह इस अहम समुद्री रास्ते पर ईरान के नए तरीके का हिस्सा है।
