ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब हिंद महासागर तक पहुंच गई है। हाल ही में दो अलग-अलग बड़े हमलों से यह साफ हो गया है कि अब युद्ध का दायरा और बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने चागोस द्वीप समूह के डिएगो गार्सिया में अमेरिका और ब्रिटेन के मिलिट्री बेस पर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। हालांकि, दोनों मिसाइल अपने तारगेट तक नहीं पहुंच पाईं। एक मिसाइल रास्ते में ही फेल हो गई, जबकि दूसरी को अमेरिकी युद्धपोत से छोड़े गए इंटरसेप्टर ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह नष्ट हुई या नहीं, यह साफ नहीं है।
