Get App

तो क्या अब कभी नहीं खुल पाएगा होर्मुज? समुद्र में माइंस बिछाकर लोकेशन भूल गया ईरान!

US Iran Talks: पिछले महीने, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर ज्वाइंट हवाई हमले किए थे, उसी समय ईरान ने छोटी नावों से होर्मुज में माइंस बिछा दिए थे। अब जब दोनों तरफ सीजफायर हो गया, तो ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह खोलने का वादा किया। लेकिन माइंस की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहा

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 5:24 PM
तो क्या अब कभी नहीं खुल पाएगा होर्मुज? समुद्र में माइंस बिछाकर लोकेशन भूल गया ईरान!
Strait of Hormuz: तो क्या अब कभी नहीं खुल पाएगा होर्मुज? समुद्र में माइंस बिछाकर लोकेशन भूल गया ईरान!

ईरान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से दोबारा खोल नहीं पा रहा है। वजह यह है कि उसने खुद अपनी समस्या खड़ी कर ली है। युद्ध के दौरान ईरान ने इस जलमार्ग में बहुत सारे समुद्री माइंस बिछा दिए थे ताकि जहाजों का आना-जाना बंद हो जाए। अब युद्ध रुक गया है, लेकिन ईरान को ये सारे माइंस ढूंढकर निकालने में दिक्कत हो रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान अब तक सभी माइंस का पता नहीं लगा पाया है। कुछ माइंस तो ऐसी जगह लगाए गए थे कि वे पानी में बह सकते हैं या इधर-उधर खिसक सकते हैं। ईरान ने ये माइंस बहुत बेतरतीब तरीके से बिछाए थे। यहां तक कि कुछ माइंस की जगह का रिकॉर्ड भी ईरान के पास सही से नहीं है।

इतनी गंभीर क्यों है ये बात?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के कुल तेल का करीब एक पांचवां हिस्सा (20%) ले जाता है। अगर ये रास्ता बंद रहा तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इस रास्ते को पूरी तरह खोलो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें