ईरान के साथ जंग में अमेरिका के जंगी जहाजों का हुआ ऐसा हाल! कितने तबाह हुए इसके आंकड़े चौंकाने वाले

US Iran Talks: अब रिपोर्ट्स में अमेरिका के नुकसान की तस्वीर सामने आने लगी है। कई विश्वसनीय सूत्रों, जैसे TWZ, CBS और दूसरे अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका को इस अभियान में कुल 39 विमान खोने पड़े। इसके अलावा 10 और विमान अलग-अलग हद तक क्षतिग्रस्त हो गए

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
US Iran War: ईरान के साथ जंग में अमेरिका के जंगी जहाजों का हुआ ऐसा हाल! कितने तबाह हुए इसके आंकड़े चौंकाने वाले

अमेरिका और ईरान के बीच 5 हफ्तों से ज्यादा चले युद्ध के बाद, अब एक कमजोर सीजफायर टिका हुआ है। इस दौरान अमेरिका ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम का 39 दिनों का बड़ा सैन्य अभियान चलाया, जिसमें 13,000 से ज्यादा हवाई हमले किए गए।

अब रिपोर्ट्स में अमेरिका के नुकसान की तस्वीर सामने आने लगी है। कई विश्वसनीय सूत्रों, जैसे TWZ, CBS और दूसरे अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका को इस अभियान में कुल 39 विमान खोने पड़े। इसके अलावा 10 और विमान अलग-अलग हद तक क्षतिग्रस्त हो गए।

सबसे ज्यादा नुकसान ड्रोन का


इसमें सबसे भारी नुकसान ड्रोन का हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के 24 MQ-9 Reaper ड्रोन पूरी तरह नष्ट हो गए।

एक अमेरिकी नौसेना का MQ-4C Triton सर्विलांस ड्रोन भी हॉर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गायब हो गया। उसने पहले इमरजेंसी की सूचना दी थी, लेकिन यह साफ नहीं है कि उसे ईरान ने मार गिराया या खुद क्रैश हो गया।

मानव-चालित विमानों में भी नुकसान हुआ, जिसमें 4 F-15E Strike Eagle फाइटर जैट, 1 A-10 Warthog अटैक एयरक्राफ्ट शामिल हैं। ये सभी लड़ाई के दौरान गिराए गए।

एक F-35A (5th Gen स्टेल्थ लड़ाकू विमान) को ईरानी हवाई क्षेत्र के ऊपर निशाना बनाया गया। यह पहला मौका बताया जा रहा है, जब किसी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लड़ाई में नुकसान पहुंचा हो। गनीमत रही कि पायलट सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराने में सफल रहा।

इसके अलावा US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि 3 F-15E विमान गलती से कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम में मार गिराए गए, जो की गलती फ्रैंडली फाइट में हमले का शिकार बन गए। सभी पायलट सुरक्षित बचा लिए गए।

खुद की गलती और दुर्घटनाओं से भी नुकसान

अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, कुल नुकसान का करीब 20% फ्रेंडली फायर (अपनी ही सेना की गलती) या रिकवरी ऑपरेशन के दौरान जानबूझकर विमान नष्ट करने से हुआ। ईरान के अंदर सर्च-एंड-रिस्क्यू मिशन के दौरान भी कुछ विमानों को नष्ट करना पड़ा ताकि वे दुश्मन के हाथ न लगें।

बड़े-बड़े महंगे विमानों को नुकसान

एक E-3G Sentry (हवाई चेतावनी और नियंत्रण वाला बहुत कीमती विमान) पूरी तरह नष्ट हो गया। 5 KC-135 रिफ्यूलिंग विमान सऊदी अरब के एक एयरबेस पर ईरानी मिसाइल हमले में क्षतिग्रस्त हुए। कुछ को बाद में ठीक कर लिया गया।

ईरानी मीडिया ने दावा किया कि कुवैत में एक अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर नष्ट हो गया।

27 मार्च को सऊदी अरब के एयरबेस पर ईरानी हमले में 12 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए और दो E-3 Sentry विमान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से एक पूरी तरह बर्बाद हो गया।

मार्च महीने में लगातार नुकसान की खबरें आती रहीं:

  • 19 मार्च तक कम से कम 12 MQ-9 Reaper ड्रोन नष्ट हो चुके थे।
  • 23 मार्च को बगदाद में FPV ड्रोन हमलों में अमेरिकी रडार और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया गया।
  • एक KC-135 विमान 12 मार्च को इराक में दो विमानों के बीच हादसे के बाद क्रैश हो गया।

जान-माल का कुल नुकसान

9 अप्रैल 2026 तक BBC की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे संघर्ष में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। यह एक ही क्षेत्रीय युद्ध में अमेरिकी सेना के लिए हाल के सालों में सबसे ज्यादा विमानों का नुकसान बताया जा रहा है।

'मिनाब 168' की खून और दर्द से भरी यादें लेकर अमेरिका से बात करने इस्लामाबाद पहुंची ईरानी टीम!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।