48 घंटों में ईरान के तीसरे बड़े नेता की मौत! हमले में इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब भी मारे गए- इजरायल का दावा

Middle East War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग अब विनाशकारी रूप ले चुकी है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ऐलान किया है कि रात भर चले हमलों में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब को मार गिराया गया है। काट्ज ने चेतावनी देते हुए कहा, "आज सभी मोर्चों पर बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 5:47 PM
Story continues below Advertisement
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब भी मारे गए! इजरायल ने किया दावा, फिलहाल तेहरान ने नहीं की पुष्टि (FILE PHOTO)

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने पिछले 48 घंटों में ईरान के तीसरे सबसे बड़े अधिकारी को मार गिराया है। दूसरी ओर, ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल के रिहायशी इलाकों पर घातक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग अब विनाशकारी रूप ले चुकी है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ऐलान किया है कि रात भर चले हमलों में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब को मार गिराया गया है। काट्ज ने चेतावनी देते हुए कहा, "आज सभी मोर्चों पर बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।"

इजरायल की 'टारगेट किलिंग' रणनीति

इजरायल ने पिछले दो दिनों में ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया है। इंटेलिजेंस मिनिस्टर खतीब से पहले, इजरायल ने वरिष्ठ अधिकारी अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड की बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मारने का दावा किया था।


ईरान ने अभी तक अपने खुफिया मंत्री की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण है।

ईरान का पलटवार: इजरायल में मौत का तांडव!

इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने अपनी सबसे आधुनिक 'मल्टीपल वॉरहेड' (एक साथ कई धमाके करने वाली) मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

सेंट्रल इजरायल और तेल अवीव के पास हुए इन मिसाइल हमलों में दो लोगों की मौत की खबर है।

इतना ही नहीं ईरान ने अपनी मिसाइलों का रुख सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर और UAE की तरफ भी मोड़ दिया है, जिससे पूरे इलाके का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है।

परमाणु प्लांट के पास धमाका: दुनिया की बढ़ी धड़कनें

जंग के बीच एक डराने वाली खबर ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट से आई, जहां एक मिसाइल इस परमाणु प्लांट के बिल्कुल पास गिरी।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि एक छोटी सी गलती बड़े परमाणु हादसे को जन्म दे सकती है।

आम जनता और अर्थव्यवस्था पर असर

ईरान के 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी और हमलों के कारण कच्चा तेल (Brent crude) $100 प्रति बैरल के पार बना हुआ है।

28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में अब तक ईरान में 1,300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में भी इजरायली हमलों में भारी तबाही हुई है।

अली लारिजानी ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने का किया था विरोध! इजरायल के हमले में बेटे की भी गई जान

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।