मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने पिछले 48 घंटों में ईरान के तीसरे सबसे बड़े अधिकारी को मार गिराया है। दूसरी ओर, ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल के रिहायशी इलाकों पर घातक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग अब विनाशकारी रूप ले चुकी है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ऐलान किया है कि रात भर चले हमलों में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब को मार गिराया गया है। काट्ज ने चेतावनी देते हुए कहा, "आज सभी मोर्चों पर बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।"
