Get App

'अब तो ये होकर ही रहेगा....' ईरान-इजरायल में खूनी जंग के बीच ट्रंप ने भी कर दिया ये बड़ा ऐलान

Iran Israel Missile Attack: मिडिल ईस्ट में हफ्तों से जारी सीजफायर टूटने की नौबत तब आई जब ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दाग दीं। तेहरान की इस हिमाकत पर इजरायल ने कुछ ही घंटों में भयानक पलटवार किया। इस बीच ट्रंप ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डील को लेकर बड़ी बात कही है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:13 AM
'अब तो ये होकर ही रहेगा....' ईरान-इजरायल में खूनी जंग के बीच ट्रंप ने भी कर दिया ये बड़ा ऐलान
फिलहाल तेहरान और तेल अवीव में बारूद बरस रहा है

Iran War: मिडिल ईस्ट में इस समय कोहराम मचा हुआ है। महीनों से जारी सीजफायर अब पूरी तरह से टूट चुका है और ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर मिसाइलों की भीषण बरसात कर दी है। एक बार फिर से पूरे पश्चिम एशिया में महायुद्ध का बिगुल बज गया है।

इस महा-तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप का दावा है कि इस भीषण जंग के बावजूद ईरान के साथ अमेरिका की 'न्यूक्लियर डील' अभी भी पटरी पर है।

ईरान के मिसाइल अटैक पर इजरायल का 'विनाशकारी' पलटवार

इस नए विवाद की शुरुआत रविवार को हुई, जब ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दाग दीं। इस हमले के बाद पूरे इजरायल में एयर रेड सायरन गूंज उठे और लाखों नागरिकों को जान बचाने के लिए बंकरों और शेल्टरों में भागना पड़ा। हालांकि, इजरायली डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें