Iran War News: इजरायल और ईरान के बीच फिर से महायुद्ध शुरू! तेहरान में जश्न मना रहे थे लोग तभी IDF ने कर दिया हमला, इन देशों के एयरस्पेस बंद

US Israel Iran War News: इजरायली हमले के बाद ईरान ने देश के मुख्य हवाई अड्डे इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के एयरस्पेस को बंद कर दिया। तेहरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद ईरान के अलावा इराक और सीरिया ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 9:56 AM
US Israel Iran War News: ईरान ने इजरायल पर पहले हमला किया फिर IDF ने तेहरान पर पलटवार किया है

US Israel Iran War News: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल और ईरान के बीच ताजा मिसाइल हमलों तथा जवाबी सैन्य कार्रवाई ने क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ा दी है। ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अप्रैल में हुए सीजफायर समझौते के लागू होने के बाद इजरायल और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू हुआ है।

इजरायली हमले के बाद ईरान ने तेहरान के मुख्य हवाई अड्डे इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के एयरस्पेस को बंद कर दिया। तेहरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद ईरान के अलावा इराक और सीरिया ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। सीजफायर लागू होने के बाद पहली बार तेहरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायली सेना ने ईरान में कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से अटैक किया है।

इस हमले से युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा भी बढ़ गया है। इजरायल ने पहले कहा कि ईरान ने उस पर मिसाइलें दागी हैं जो अप्रैल की शुरुआत में नाजुक युद्धविराम लागू होने के बाद ईरान की ओर से किया गया इस तरह का पहला हमला है। इस हमले के बाद युद्ध समाप्त करने के मकसद से समझौते के लिए मध्यस्थता के प्रयास और जटिल हो गए हैं। तेहरान ने रविवार को इजरायल द्वारा बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।


इजरायल ने कहा कि यह हमला ईरान समर्थित हिजबुल्लाह द्वारा दिन में उत्तरी इजरायल पर गोलीबारी किए जाने के जवाब में किया गया। बेरूत पर इजरायल का हमला लेबनान और इजरायल की सरकारों के बीच अमेरिका की मेजबानी में हुई बातचीत में संघर्षविराम पर सहमति बनने के कुछ दिन बाद हुआ।

हालांकि, हिजबुल्लाह ने इस समझौते को खारिज कर दिया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसकी एक आवासीय इमारत पर किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

तेहरान में जश्न मना रहे थे लोग, तभी इजरायल ने कर दिया हमला

तेहरान के हमले के बाद इजरायल ने ईरान के कई शहरों पर बमबारी शुरू कर दी है। यह हमला ईरान द्वारा इजरायल पर हाल में किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया है। ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद लोग तेहरान की सड़कों पर जश्न मनाने निकले थे। तभी इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला बोल दिया। इजरायली सेना IDF ने कहा कि उसकी वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए हैं।

तेहरान में बड़ा धमाका

ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागने के बाद यह इजरायली सेना की ओर से पहला सीधा मिलिट्री जवाबी हमला है। इस वार-पलटवार से मिडिल ईस्ट में फिर से टकराव बढ़ने का डर पैदा हो गया है। अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष-विराम समझौते के लागू होने के कुछ दिनों बाद रविवार को इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, तेहरान के निवासियों ने तीन धमाकों की आवाज सुनी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की ओर से उत्तरी इजरायल में की गई बमबारी के जवाब में किए गए। उन्होंने कहा कि इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को निशाना बनाया।

ट्रंप ने नेतन्याहू से ईरान पर हमला न करने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों का जवाब न देने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा कि इससे तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति समझौते की बातचीत खतरे में पड़ जाएगी।

अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' ने अपनी खबर में कहा कि रविवार को ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद, ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की ताकि दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा होने से शांति समझौते पर असर न पड़े।

ट्रंप ने ईरान से भी बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया। ट्रंप ने ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, "आपने अपनी मिसाइलें दाग दीं, बस बहुत हो गया। बातचीत की मेज पर वापस आइए और समझौता कीजिए।"

समझौते के करीब है और चेतावनी दी कि तनाव बढ़ने से शांति के प्रयास विफल हो सकते हैं। 'फाइनेंशियल टाइम्स' से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ जो भी समझौता करेगा, उसे नेतन्याहू को स्वीकार करना ही पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- US Israel Iran War News: नेतन्याहू ने नहीं मानी ट्रंप की बात, इजरायल ने ईरान पर किया जवाबी हमला, तेहरान में बड़ा धमका

यह इंटरव्यू ऐसे समय प्रकाशित हुआ जब ईरान ने अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार इजरायल पर मिसाइलें दागीं। 'एक्सियोस' ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू से कहा कि वह कुछ समय के लिए रुकें क्योंकि समझौता होने ही वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।