Iran-Israel War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। 'तेहरान टाइम्स' की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इजरायली हमले में काजमी के अलावा उनके डिप्टी हसन मोहघेग और एक अन्य वरिष्ठ IRGC कमांडर मोहसेन बाकेरी की भी हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तरफ से रविवार (15 जून) को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस बीच, खबर है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान के एक अंडरग्राउंड बंकर में छिप गए हैं।
