'Shut Up Trump...', ईरान ने ट्रंप का उड़ाया भयंकर मजाक, AI वीडियो शेयर कर सीजफायर टॉक पर कसा तंज

Iran Mocks Trump: वीडियो में ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर यह पोस्ट करते दिखाया गया है कि ईरान के साथ बातचीत 'बहुत शानदार' चल रही है। फिर स्पंजबॉब कार्टून के स्टाइल में '2000 साल बाद' का मीम आता है, जिससे दिखाया गया कि ट्रंप इंतजार करते-करते बूढ़े हो रहे हैं

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होनी थी, लेकिन अब उस पर संकट मंडरा रहा है

Iran-US Conflict Update: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जुबानी जंग अब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई है। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक AI-जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बुरी तरह मजाक उड़ाया गया है। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सीजफायर तो लागू है, लेकिन बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

क्या है वायरल AI वीडियो में?

ईरानी दूतावास द्वारा शेयर किया गया 45 सेकंड का यह क्लिप इंटरनेट मीम कल्चर पर आधारित है। वीडियो में ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ बातचीत की मेज पर बैठे हैं और ईरानी डेलिगेशन का इंतजार कर रहे हैं, जो कभी नहीं आता। ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर यह पोस्ट करते दिखाया गया है कि ईरान के साथ बातचीत 'बहुत शानदार' चल रही है। वीडियो में मशहूर स्पंजबॉब कार्टून के स्टाइल में '2000 साल बाद' का मीम आता है, जिससे दिखाया गया कि ट्रंप इंतजार करते-करते बूढ़े हो रहे हैं। अंत में एक सहयोगी ट्रंप को एक नोट थमाता है जिस पर लिखा होता है- 'Shut Up, Trump'। इसके बाद बैकग्राउंड में हंसने की आवाजें आती हैं।


पाकिस्तान के नाम पर भी कंसा तंज

वीडियो के अंत में दिखाया गया है कि ट्रंप झुंझलाकर यह कहते हुए बाहर निकल जाते हैं कि वे 'पाकिस्तान के अनुरोध पर' सीजफायर बढ़ा रहे हैं। असल में ट्रंप ने अनिश्चित काल के लिए सीजफायर बढ़ाने की बात कही है, क्योंकि पाकिस्तान ने ईरान नेतृत्व को प्रस्ताव तैयार करने के लिए और समय देने का अनुरोध किया था। ईरान ने इसी बात को लेकर ट्रंप का मजाक उड़ाया है।

बातचीत से क्यों पीछे हट रहा है ईरान?

इस हफ्ते इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच अहम शांति वार्ता होनी थी, लेकिन अब उस पर काले बादल मंडरा रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने आरोप लगाया कि ईरान ने तो नेक नीयती के साथ बातचीत शुरू की, लेकिन अमेरिका इस प्रक्रिया को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। ईरान ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अगले दौर की शांति वार्ता में शामिल होगा या नहीं।

सीजफायर पर संकट बरकरार

फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने से कोई हमला नहीं हो रहा है। फिर भी दोनों देशों के बीच कूटनीतिक लेवल पर भी कोई भरोसा नजर नहीं आ रहा है। अमेरिका जहां नाकेबंदी और दबाव की नीति अपना रहा है, वहीं ईरान 'साइबर वॉर' और 'AI' के जरिए ट्रंप की छवि को निशाना बना रहा है।

भारत को लेकर फिर ऊटपटांग बोल गए ट्रंप! बर्थराइट सिटीजनशिप पर शेयर किया माइकल सैवेज का विवादित पोस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।