Get App

US-Israel-Iran War: क्या ईरान नहीं चाहता जंग खत्म हो? बातचीत के बीच इजरायल, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर की मिसाइलों की बौछार

US-Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर दर्जनों मिसाइलें दागी है। ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, मंगलवार 24 मार्च की रात ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने घोषणा की है कि उसने इजरायल के साथ-साथ कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों पर भी मिसाइल हमले किए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 10:21 AM
US-Israel-Iran War: क्या ईरान नहीं चाहता जंग खत्म हो? बातचीत के बीच इजरायल, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर की मिसाइलों की बौछार
US-Israel-Iran War: वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजरायल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं

US-Israel-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान से बातचीत कर रहा है। वहीं ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत होने से इनकार किया है। इस बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। मंगलवार (24 मार्च) रात को इस्लामिक गणराज्य ईरान ने इजरायल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं। वहीं लेबनान के आतंकवादियों के रॉकेट हमलों में इजरायल में एक महिला की मौत हो गई। युद्ध के दौरान लेबनान की ओर से किए गए हमले में इजरायल में मौत का यह पहला मामला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर भी मिसाइलें दागीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, मंगलवार देर रात को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने घोषणा की है कि उन्होंने इजरायल के साथ-साथ कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों पर भी मिसाइल हमले किए हैं।

इजरायल ने कहा कि उसने ईरान के उत्पादन स्थलों पर व्यापक हमले किए। लेकिन उसने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं, ईरान इजरायल पर लगातार हमले कर रहा है। हाल में ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं जब इजरायल ईरान की मिसाइलों को हवा में ही रोक कर नष्ट नहीं पाया और इससे उसके लोग हताहत हुए।

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए ईरान को खुद दी गई समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। इस अहम जलमार्ग के लगभग पूरी तरह बंद होने से ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था खतरे में है। युद्ध की अवधि को लेकर अनिश्चितता के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें