Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल सकता है। हालांकि, पहले की तरह यहां सामान्य कामकाज बहाल नहीं होगा। इसके बजाय, ईरान दुनिया के सबसे अहम तेल रूट्स के कामकाज के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। अब ईरान यह तय करेगा कि कौन जहाज वहां से गुजरेगा और कौन नहीं...। ईरान ने ऐलान किया है कि होर्मुज स्ट्रेट से दो सप्ताह तक सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर ऐलान बाद यह फैसला लिया गया है।
