Shehbaz Sharif: क्या शहबाज शरीफ ने किसी और का लिखा X पर पोस्ट कर दिया? 'ड्राफ्ट' ट्वीट को लेकर पाकिस्तानी PM की फजीहत

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का X पोस्ट विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शहबाज शरीफ के पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को दी गई डेडलाइन बढ़ाने और डिप्लोमेसी के लिए और समय देने की अपील की गई थी। उन्होंने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की भी अपील की। ​​हालांकि, कुछ ही देर में उनका पोस्ट विवादों में घिर गया

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 8:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US-ईरान सीजफायर पर 'ड्राफ्ट' ट्वीट को लेकर शहबाज शरीफ की फजीहत हो रही है

Shehbaz Sharif: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर की घोषणा को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का X पोस्ट विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शहबाज शरीफ के पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को दी गई डेडलाइन बढ़ाने और डिप्लोमेसी के लिए और समय देने की अपील की गई थी। उन्होंने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की भी अपील की। ​​हालांकि, कुछ ही देर में उनका पोस्ट चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स को उनके पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में कुछ अजीब देखा। यूजर्स ने देखा कि पोस्ट के टॉप पर लिखा था, "ड्राफ्ट - X पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संदेश।" शहजाब शरीफ के ट्वीट की एडिट हिस्ट्री में देखा जा सकता है कि उन्होंने कथित तौर पर पूरा मैसेज कॉपी-पेस्ट कर दिया जिसमें यह लाइन भी शामिल थी, "Draft - Pakistan’s PM Message on X।"

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उनके स्टाफ आमतौर पर उन्हें 'Pakistan’s PM' नहीं कहेंगे। बल्कि इस तरह का ट्वीट कंटेंट किसी सोर्स से आया है। ऐसा माना जा रहा है ट्रंप की टीम की तरफ से यह मैसेज आया और उन्होंने इसे कॉपी पेस्ट कर दिया। यह मामला पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


क्या ट्रंप की टीम ने भेजा मैसेज?

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये पाकिस्तानी पीएम की टीम की तरफ से ड्राफ्टेड मैसेज नहीं बल्कि कहीं बाहर से आया ड्राफ्टेड मैसेज लग रहा है। क्योंकि किसी देश के प्रधानमंत्री की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने देश का नाम नहीं लिखेंगी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये मैसेज ट्रंप की टीम की तरफ से भेजा गया? शरीफ की फजीहत होता देख उनका ट्वीट बाद में एडिट कर दिया गया है। उसमें से "Draft - Pakistan’s PM Message on X" को हटा दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित रास्ता देने पर सहमति जताई है। ट्रंप का यह ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ईरान पर हमले के लिए डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की गुजारिश के बाद आया है। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध को रोकने की डिप्लोमैटिक कोशिशें तेजी से मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर लिखा, "बहुत विनम्रता के साथ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान और दूसरी जगहों सहित हर जगह तुरंत सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जो तुरंत लागू होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस समझदारी भरे कदम का दिल से स्वागत करता हूं। दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं। उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने के लिए आमंत्रित करता हूं ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक पक्के समझौते पर आगे बातचीत की जा सके।"

ये भी पढ़ें- US-Iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का किया ऐलान! होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा, ईरान ने 'जीत' का किया दावा

इस घटना ने जियोपॉलिटिकल सर्कल में लंबे समय से चली आ रही इस सोच को और मजबूत कर दिया है कि पाकिस्तान के स्ट्रेटेजिक और डिप्लोमैटिक फैसले अक्सर बाहरी ताकतों से प्रभावित होते हैं। हालांकि इस बात का कोई सीधा सबूत नहीं है कि यह खास मैसेज पाकिस्तान के बाहर लिखा गया था। लेकिन यह पाकिस्तान की फजीहत के लिए कम नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।