Get App

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Iran Fires On Cargo Ship: यह हमला बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे हुआ। ईरानी बंदूकधारी नाव ने जहाज को रुकने या रेडियो पर कोई चेतावनी दिए बिना ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की वजह से कंटेनर जहाज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 11:53 AM
ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया था

Iran Fires On Cargo Ship: होर्मुज की खाड़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान और अमेरिका के बीच आज खत्म हो रहे सीजफायर के बीच ईरान ने एक कार्गो जहाज पर हमला बोल दिया है। आज सुबह ईरान के 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने एक कंटेनर जहाज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया था। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है।

बिना चेतावनी दिए बोला हमला

ब्रिटिश सेना के United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) केंद्र के अनुसार, यह हमला बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे हुआ। ईरानी बंदूकधारी नाव ने जहाज को रुकने या रेडियो पर कोई चेतावनी दिए बिना ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की वजह से कंटेनर जहाज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हमले से किसी तरह के तेल रिसाव या पर्यावरणीय नुकसान की खबर नहीं है।

ट्रंप की घोषणा और जमीनी हकीकत का टकराव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें