Get App

Ali Larijani: हमले के वक्त अपनी बेटी के घर थे अली लारीजानी, ईरान ने दिया 'शहीद' का दर्जा; सेना ने दी जवाबी हमले की चेतावानी

Ali Larijani Killed: 28 फरवरी को खामेनेई की मौत के बाद, लारीजानी अब तक मारे गए सबसे सीनियर ईरानी अधिकारी हैं। लारीजानी न केवल रक्षा रणनीति देखते थे, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के भी सर्वेसर्वा थे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 12:24 PM
Ali Larijani: हमले के वक्त अपनी बेटी के घर थे अली लारीजानी, ईरान ने दिया 'शहीद' का दर्जा; सेना ने दी जवाबी हमले की चेतावानी
लारीजानी को पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का 'दायां हाथ' माना जाता था

Ali Larijani: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण युद्ध में बीते दिन ईरान को एक और बड़ा झटका लगा। देश की सुरक्षा रणनीति के मास्टरमाइंड और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी इजरायली हवाई हमले में मारे गए। ईरान ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें 'शहीद' का दर्जा दिया है।

लारीजानी को पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का 'दायां हाथ' माना जाता था। 28 फरवरी को खामेनेई की मौत के बाद, लारीजानी अब तक मारे गए सबसे सीनियर ईरानी अधिकारी हैं। लारीजानी न केवल रक्षा रणनीति देखते थे, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के भी सर्वेसर्वा थे।

कैसे और कहां हुआ हमला?

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के अनुसार, यह हमला परदिस इलाके में हुआ। 68 वर्षीय लारीजानी हमले के वक्त अपनी बेटी के घर पर मौजूद थे। इस घातक स्ट्राइक में लारीजानी के साथ उनके बेटे, एक डिप्टी और कई बॉडीगार्ड्स की भी मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें