होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया एक 'दुश्मन ड्रोन'! क्या फिर से जंग शुरू होने का संकेत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फारस की खाड़ी के ऊपर सोमवार देर रात हुई। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने अपने आधुनिक घरेलू डिफेंस सिस्टम की मदद से ड्रोन को नष्ट किया। फार्स न्यूज एजेंसी ने कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा, “यह हमारी चेतावनी है कि अब कोई भी रडार से बचने वाला ड्रोन फारस की खाड़ी के आसमान में घुसपैठ नहीं कर पाएगा

अपडेटेड May 25, 2026 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया एक 'दुश्मन ड्रोन', क्या ये फिर से जंग शुरू होने का संकेत?

ईरानी मीडिया ने सोमवार को दावा किया कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास केश्म द्वीप के आसपास एक “दुश्मन ड्रोन” को मार गिराया।

Fars News Agency की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रोन को ईरान के “अराश-ए-कमांगिर” इंटरसेप्टर ड्रोन सिस्टम से निशाना बनाया गया। ईरान ने इसे नई और “गुप्त क्षमताओं” वाली रक्षा तकनीक बताया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह कार्रवाई दुनिया के लिए ईरान का “साफ और कड़ा संदेश” है।


वहीं Mehr News Agency के अनुसार, केश्म द्वीप के लोगों ने घटना के दौरान एयर डिफेंस से जुड़ी आवाजें सुनीं। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ड्रोन किस देश का था या किसने भेजा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फारस की खाड़ी के ऊपर सोमवार देर रात हुई। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने अपने आधुनिक घरेलू डिफेंस सिस्टम की मदद से ड्रोन को नष्ट किया।

फार्स न्यूज एजेंसी ने कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा, “यह हमारी चेतावनी है कि अब कोई भी रडार से बचने वाला ड्रोन फारस की खाड़ी के आसमान में घुसपैठ नहीं कर पाएगा।”

ईरान का कहना है कि यह ऑपरेशन दिखाता है कि खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र पर उसका नियंत्रण मजबूत है और उसकी सेना किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि नए रक्षा सिस्टम की तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि घटना के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही जारी रही। जिन जहाजों को पहले से अनुमति मिली थी, उन्हें सोमवार रात तक इस अहम समुद्री रास्ते से आने-जाने की इजाजत दी गई।

'झूठ बोल रहा है अमेरिका...', ट्रंप के दावे पर बुरी तरह भड़का ईरान; डील टूटने से बढ़ सकता है तेल संकट!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।