Strait Of Hormuz: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्तों में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव चरम पर है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह समुद्री रास्ता फिलहाल बंद है और यह तब तक नहीं खुलेगा जब तक उनके सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई का आदेश नहीं मिल जाता। ईरान ने एक कमर्शियल जहाज को भेजे संदेश में सख्त लहजे में कहा, 'यह रास्ता किसी बेवकूफ के ट्वीट से नहीं, बल्कि हमारे इमाम खामेनेई के आदेश से खुलेगा।'
