Get App

Iran Strikes Little India: इजरायल के डिमोना शहर को क्यों कहा जाता है 'लिटिल इंडिया'? ईरान के मिसाइल हमले में 100 से अधिक लोग घायल

Iran Strikes Little India: इजराइली बचाव दल का कहना है कि इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद पर ईरानी मिसाइल हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह शहर अपने न्यूक्लियर फैसिलिटी के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही इसे 'लिटिल इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 9:48 AM
Iran Strikes Little India: इजरायल के डिमोना शहर को क्यों कहा जाता है 'लिटिल इंडिया'? ईरान के मिसाइल हमले में 100 से अधिक लोग घायल
Iran Strikes Little India: इजरायल के ‘लिटिल इंडिया’ शहर पर ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम 100 लोग घायल हो गए

Iran Strikes Little India: इजरायल के दक्षिणी डिमोना शहर और पास के अराद पर ईरान के एक मिसाइल हमले में शनिवार (22 मार्च) रात को कम से कम 100 लोग घायल हो गए। डिमोना शहर अपने न्यूक्लियर फैसिलिटी के गुंबदनुमा ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। इसे 'लिटिल इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। मैगन डेविड एडोम (MDA) बचाव सेवाओं और स्थानीय निवासियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि घायलों में 12 वर्षीय एक लड़का भी शामिल है, जो छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला ईरान पर अमेरिका-इज़रायल युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है।

अधिकारियों ने बताया कि 30 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गई है। जबकि 31 अन्य लोग छर्रों से हल्की चोट लगने या शेल्टर होम की ओर भागते समय गिरने से घायल हो गए। इसके अलावा 14 लोगों का बेर्शेबा के सोरोका अस्पताल में बेचैनी के लिए इलाज किया गया। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी और उसके प्रभाव से आसपास के पुराने मकान ढह गए। अधिकांश लोग शेल्टर होम में थे। इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई, सिवाय उस लड़के के जो बाहर रह गया था।"

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को रोका क्यों नहीं जा सका। सेना के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को रोकने की कोशिश की। लेकिन इंटरसेप्टर उसे मार गिराने में सफल नहीं हो सके। उसने कहा, "इस घटना की जांच की जाएगी।"

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने हमले के बाद अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील की। ईरान ने कहा कि उसने डिमोना को नतांज परमाणु केंद्र पर पहले हुए हमले के जवाब में निशाना बनाया। हालांकि, आईडीएफ ने इस बात से इनकार किया कि उसने उसी दिन पहले नतांज पर हमला किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें