Get App

Israel-US Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत! बेटी, पोते और दामाद की भी गई जान

Israel-US Attacks Iran News Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने दावा किया कि वह अमेरिकी इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 7:26 AM
Israel-US Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत! बेटी, पोते और दामाद की भी गई जान
Israel-US Attacks Iran News Updates: ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत हो गई है

Israel-US Attacks Iran News Updates: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि करते हुए दावा किया है कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी न्यूज एजेंसी FARS ने बताया कि अमेरिकी हमले में सुप्रीम लीडर की बेटी, उनके दामाद और पोते की भी मौत हो गई है।

86 साल के खामेनेई को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक करार देते हुए ट्रंप ने दावा किया कि US इंटेलिजेंस और एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम ने तेहरान में खामेनेई के सुरक्षित कंपाउंड को कामयाबी से निशाना बनाया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है...वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया और इजरायल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके।"

ट्रंप ने आगे कहा, "ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है। हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे इम्युनिटी चाहते हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें