US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आगे भी फैलता दिखाई दे रहा है। ईरान ने बुधवार को दावा किया कि उसकी सेना ने होर्मुज के आसपास एक दर्जन से ज्यादा जहाजों पर हमला किया है। इसके साथ ही तेहरान ने एक नए घोषित 'नो-गो जोन' यानी प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र का विस्तार कर दिया है। ईरान के इस कदम से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक पर तनाव और बढ़ गया है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी पड़ा और ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 101.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
