Iran Allow Pakistani Ships: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध और समुद्री नाकेबंदी के बीच पाकिस्तान को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। ईरान ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपने जहाजों के लिए रास्ता सुरक्षित करने में कामयाब रहे हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इस रास्ते से होने वाला व्यापार लगभग 90% तक ठप पड़ा है। आज से ही अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर इस्लामाबाद में बैठक भी होने वाली है।
