Iran Israel War News: सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरान में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत एक अस्थायी नेतृत्व परिषद का गठन किया गया है। ईरान के संविधान के अनुच्छेद 111 के अनुसार, नए सर्वोच्च नेता के चुनाव तक देश की कमान तीन लोगों के हाथ में होगी: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और गार्जियन काउंसिल के सदस्य के रूप में अयातुल्ला अराफी
US-Israel Attack Iran Live: अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन लायन्स रोर' में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद आज, 1 मार्च को पूरे मिडिल ईस्ट में भारी तबाही और राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि सड़कों पर हजारों लोग 'अमेरिका की बर्बादी'
US-Israel Attack Iran Live: अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन लायन्स रोर' में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद आज, 1 मार्च को पूरे मिडिल ईस्ट में भारी तबाही और राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि सड़कों पर हजारों लोग 'अमेरिका की बर्बादी' के नारे लगा रहे हैं।
ईरान ने अपने 'सुप्रीम लीडर' की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इस जवाबी हमले से दुबई, दोहा और तेल अवीव जैसे शहर दहल गए हैं, जहां एयर डिफेंस सिस्टम लगातार ईरानी मिसाइलों को बीच हवा में नष्ट कर रहे हैं।
ईरानी शीर्ष नेतृत्व का सफाया
खामेनेई की मौत के साथ ही ईरान का सैन्य ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है, क्योंकि इस हमले में देश के कई शीर्ष कमांडर भी मारे गए हैं। ईरान ने आधिकारिक तौर पर रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह, सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी, और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी की मौत की पुष्टि कर दी है। संविधान के अनुच्छेद 111 के तहत, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय परिषद ने अस्थायी रूप से देश की कमान संभाली है।
इस युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात और आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, रविवार को दुबई, लंदन और मुंबई सहित कुल 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी सभी खाड़ी सेवाओं को 2 मार्च तक निलंबित कर दिया है। दुबई के आसमान में सफल इंटरसेप्शन के बावजूद मलबे गिरने से 2 लोग घायल हुए हैं, जबकि यूएई सरकार ने नागरिकों के लिए इमरजेंसी शेल्टर अलर्ट जारी किया है।