Get App

Iran-US War Update: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट पर किसी का कंट्रोल नहीं हो सकता

Iran-US War Update: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में एक ईरानी मिलिट्री साइट पर नए हमले किए हैं। ईरानी मीडिया ने बताया है कि US सेना ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास हमला किया है। हालांकि, इस हमले में ईरान को कोई बड़ा नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 28, 2026 पर 8:15 AM
Iran-US War Update: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट पर किसी का कंट्रोल नहीं हो सकता
Iran-US War Update: अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान में नए हमले किए हैं (फाइल फोटो)

Iran-US War Update: अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से नए हमले कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में एक ईरानी मिलिट्री साइट पर नए हमले किए हैं। ईरानी मीडिया ने बताया है कि US सेना ने 'बंदर अब्बास पोर्ट' के पास हमला किया है। हालांकि, इस हमले में ईरान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

इस बीच, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि किसी भी देश को होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए।

होर्मुज स्ट्रेट के पास किया हमला

रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका ने ईरान के अंदर होर्मुज स्ट्रेट के पास एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाकर नए मिलिट्री हमले किए हैं। वॉशिंगटन का मानना ​​है कि यह साइट अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री ट्रैफिक के लिए खतरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें