Get App

नेतन्याहू ने ट्रंप को किया बुरी तरह जलील! चेतावनी के बाद भी इजरायल ने ठेंगा दिखाकर ईरान पर दागीं मिसाइलें

US-Israel-Iran War: एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बेहद तीखी बहस हुई थी। लेबनान में हमलों को आक्रामक रूप से बढ़ाने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू को बुरी तरह फटकारा था। ट्रंप ने भड़कते हुए यहां तक कह दिया था, 'अगर मैं नहीं होता तो तुम आज जेल में होते, मैं तुम्हें बचा रहा हूं'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 2:48 PM
नेतन्याहू ने ट्रंप को किया बुरी तरह जलील! चेतावनी के बाद भी इजरायल ने ठेंगा दिखाकर ईरान पर दागीं मिसाइलें
ईरान पर इजरायल के ताजा हमले के बाद अमेरिका में यह चर्चा तेज हो गई है कि युद्ध में नेतन्याहू बॉस बनने का प्रयास कर रहे है

Trump Humiliated By Israel: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को खत्म कराने के ट्रंप के दावों को अब तक का सबसे बड़ा लगा है। पिछले तीन महीनों से दुनिया भर के तेल बाजारों को हिलाकर रखने वाली इस जंग में एक बार फिर इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा भूचाल तब आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सीधी चेतावनी और फोन कॉल को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले का आदेश दे दिया। इस कदम के बाद अमेरिकी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इजरायल पर से अमेरिकी राष्ट्रपति का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो चुका है?

'नेतन्याहू ने नहीं मानी ट्रंप की बात'

ट्रंप की बात न मानकर ईरान पर जवाबी हमला करने के नेतन्याहू के फैसले से अमेरिकी राजनीति में हड़कंप मच गया है। विपक्ष ने इसे अमेरिकी ताकत और खुद राष्ट्रपति ट्रंप की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती करार दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें