Iran-US War Update: अमेरिका-ईरान के बीच जल्द खत्म हो जाएगी जंग! तीन दिन में अचानक दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, आज जाएंगे रूस

Iran-US War Update: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार (26 अप्रैल) रात को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Iran-US War Update: थोड़ी देर पाकिस्तान में रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे

Iran-US War Update: अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार (26 अप्रैल) रात को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। पाकिस्तान की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

बताया जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की व्यवस्था करने के लिए जारी शांति प्रयासों पर केंद्रित है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अराघची शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए थे।

फिर वह ओमान गए थे, जहां उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों पर बातचीत की।बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने ईरान की शर्तें और अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां पाकिस्तान को सौंपी थीं। ईरान ने साफ कहा है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही पहुंचाएगा।


वहीं, अमेरिका ने भी अब पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया है। 'जियो टीवी' ने ईरानी न्यूज एजेंसी 'आईएसएनए' के हवाले से बताया कि अराघची युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए किसी भी समझौते के ढांचे पर ईरान के रुख और विचारों से अवगत कराएंगे। 11-12 अप्रैल को आयोजित शांति वार्ता का पहला दौर संघर्ष में शामिल पक्षों के लिए वांछित परिणाम लाने में विफल रहा।

शनिवार को अराघची के ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। रविवार को ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच चल रहा टेंशन खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि बढ़ते मिलिट्री और इकोनॉमिक प्रेशर ने तेहरान को कमजोर कर दिया है। बदलते हालात पर फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को सॉल्यूशन की तरफ धकेल दिया है।

ये भी पढ़ें- ईरान ने अमेरिका को दिया है गहरा 'चोट'! US ठिकानों की मरम्मत पर अरबों होंगे खर्च, ट्रंप को अधिकारियों ने अंधेरे में रखा?

ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि बड़ा फायदा यह है कि हमने उनकी नेवी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है... उनके पास कोई एयरफोर्स नहीं बची है। उनके पास कोई नेवी नहीं बची है... उनकी हालत खराब है। मेरा मतलब है, उनकी हालत सच में खराब है। और हां, हमने ब्लॉकेड किया है, और ब्लॉकेड बहुत असरदार रहा है, और इसका मतलब है कि उन्हें और पैसे नहीं मिल सकते।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।