Get App

Iran-US War Update: अमेरिका-ईरान के बीच जल्द खत्म हो जाएगी जंग! तीन दिन में अचानक दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, आज जाएंगे रूस

Iran-US War Update: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार (26 अप्रैल) रात को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 8:25 AM
Iran-US War Update: अमेरिका-ईरान के बीच जल्द खत्म हो जाएगी जंग! तीन दिन में अचानक दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, आज जाएंगे रूस
Iran-US War Update: थोड़ी देर पाकिस्तान में रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे

Iran-US War Update: अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार (26 अप्रैल) रात को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। पाकिस्तान की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

बताया जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की व्यवस्था करने के लिए जारी शांति प्रयासों पर केंद्रित है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अराघची शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए थे।

फिर वह ओमान गए थे, जहां उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों पर बातचीत की।बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने ईरान की शर्तें और अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां पाकिस्तान को सौंपी थीं। ईरान ने साफ कहा है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही पहुंचाएगा।

वहीं, अमेरिका ने भी अब पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया है। 'जियो टीवी' ने ईरानी न्यूज एजेंसी 'आईएसएनए' के हवाले से बताया कि अराघची युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए किसी भी समझौते के ढांचे पर ईरान के रुख और विचारों से अवगत कराएंगे। 11-12 अप्रैल को आयोजित शांति वार्ता का पहला दौर संघर्ष में शामिल पक्षों के लिए वांछित परिणाम लाने में विफल रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें