Get App

ईरान ने अमेरिका को दिया है गहरा 'चोट'! US ठिकानों की मरम्मत पर अरबों होंगे खर्च, ट्रंप को अधिकारियों ने अंधेरे में रखा?

Iran-US War Update: खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को हाल ही में ईरान के हमलों से जितना नुकसान हुआ है, वह सार्वजनिक रूप से बताए गए आंकड़ों से कहीं अधिक है। ईरान के हमलों ने कम से कम सात खाड़ी देशों में कई ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में गोदाम, कमांड सेंटर, फ्लाइट हैंगर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम जैसी जगहें शामिल थीं

Curated By: Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 11:38 PM
ईरान ने अमेरिका को दिया है गहरा 'चोट'! US ठिकानों की मरम्मत पर अरबों होंगे खर्च, ट्रंप को अधिकारियों ने अंधेरे में रखा?
Iran-US War Update: ईरान ने US ठिकानों को ट्रंप के अधिकारियों के बताए से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है

Iran-US War Update: अमेरिकी मीडिया हाउस NBC News की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को हाल ही में ईरान के हमलों से जितना नुकसान हुआ है, वह सार्वजनिक रूप से बताए गए नुकसान से कहीं अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ऑपरेशन शुरू करने के बाद से ईरान के हमलों ने कम से कम सात देशों में कई ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में गोदाम, कमांड सेंटर, फ्लाइट हैंगर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम जैसी जगहें शामिल थीं।

ईरान के हमलों से रनवे, रडार सिस्टम और कुछ विमानों को भी नुकसान पहुंचा। ये सैन्य आवाजाही और निगरानी के लिए बहुत जरूरी हैं। अमेरिका के पास आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद, रिपोर्ट में सुरक्षा में कमियों की बात कही गई है। ईरान का एक F-5 लड़ाकू जेट भी सुरक्षा घेरा तोड़कर हमला करने में कामयाब रहा, जिससे सिक्योरिटी सिट्म में खामियों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस बारे में पूरी डिटेल्स जानकारी नहीं दी है कि ईरान के हमलों से असल में कितना नुकसान हुआ है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस एरिया में सैन्य ऑपरेशन संभालता है। उसने नुकसान के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने इसमें पारदर्शिता की कमी पर निराशा जताई है।

जानकारी छूपा रहे थे अधिकारी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें