Iran-US War Update: रूस के सरकारी मीडिया ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार (27 अप्रैल) को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलने का प्लान बना रहे हैं। अराघची आज रूस की यात्रा पर हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद रूस और तेहरान के रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं। मॉस्को की TASS न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी लीडर के इस प्लान को कंफर्म कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अराघची बातचीत के लिए मॉस्को पहुंच गए हैं।
