Get App

Iran-US War Update: ये कैसी सीजफायर? ईरान ने US हमले के जवाब में 'अमेरिकन एयरबेस' को बनाया निशाना

Iran-US War Update: ईरानी ब्रॉडकास्टर IRIB के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने गुरुवार (28 मई) को दक्षिणी ईरान में US हमलों के बाद एक अमेरिकन एयरबेस पर जवाबी हमले की जिम्मेदारी ली। इतना ही नहीं ईरानी सेना ने अमेरिका को 'और भी कड़े' एक्शन की चेतावनी दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 28, 2026 पर 12:02 PM
Iran-US War Update: ये कैसी सीजफायर? ईरान ने US हमले के जवाब में 'अमेरिकन एयरबेस' को बनाया निशाना
Iran-US War Update: ईरानी सेना का कहना है कि US हमले के जवाब में 'अमेरिकन एयरबेस' को निशाना बनाया गया है

Iran-US War Update: ईरान की सेना ने बंदर अब्बास के पास हुए अमेरिकी हमले के जवाब में एक 'अमेरिकन एयरबेस' पर हमला किया है। ईरानी ब्रॉडकास्टर IRIB के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने गुरुवार (28 मई) को दक्षिणी ईरान में US हमलों के बाद एक अमेरिकन एयर बेस पर जवाबी हमले की जिम्मेदारी ली।

इतना ही नहीं ईरान ने अमेरिका को 'और भी कड़े' एक्शन की चेतावनी दी है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास में सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। अमेरिका द्वारा बार-बार सीजफायर तोड़े जाने से ईरान युद्ध का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

IRIB के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, "आज (28 मई) सुबह बंदर अब्बास एयरपोर्ट के बाहरी इलाके में एक जगह पर हमलावर US मिलिट्री ने हवाई प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल करके हमला किया। इसके बाद हमले का सोर्स बने अमेरिकन एयर बेस को सुबह 4:50 बजे (0120 GMT) टारगेट किया गया।" हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ईरान ने किस अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें