US-Iran War Updates: 'बोट को उड़ा दो...'; अमेरिका-ईरान जंग फिर भड़की! होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी को लेकर ट्रंप ने नौसेना को दिया बड़ा आदेश

US-Iran War Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव को निशाना बनाए और उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाजों पर फायरिंग की है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
US-Iran War Updates: डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश के बाद अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ सकता है

US-Iran War Updates: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग फिर भड़क सकती है। ईरान को बड़ी चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (23 अप्रैल) को कहा कि मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि वह होर्मुज जलक्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव पर गोली चलाकर उसे नष्ट कर दे। ईरान की तरफ से जहाजों पर की जा रही फायरिंग से नाराज ट्रंप ने कहा, "उन्होंने US नेवी को आदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जो भी नाव माइन बिछाए, उसे गोली मार दिया जाए।" ट्रंप का ये आदेश ईरानी सेना की तरफ से कई जहाजों पर गोलीबारी करने के बाद आया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, "मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को ऑर्डर दिया है कि वे किसी भी बोट को उड़ा दें, चाहें वे छोटी बोट ही क्यों न हों (उनके नेवी के सभी 159 जहाज समुद्र की गहराई में हैं!), जो होर्मुज स्ट्रेट के पानी में माइंस डाल रही हैं। इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, हमारे माइन "स्वीपर्स" अभी स्ट्रेट को साफ कर रहे हैं। मैं यह काम जारी रखने का ऑर्डर दे रहा हूं। लेकिन तीन गुना ज्यादा लेवल पर! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।"

ये बयान ईरान के आसपास के समुद्रों में बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों के बीच आई है। US रक्षा विभाग ने गुरुवार को पहले कहा था कि उसके बलों ने रात भर में प्रतिबंधित और बिना किसी देश से जुड़ी नाव M/T Majestic X पर चढ़ाई की, जो ईरान से तेल ले जा रही थी। ईरान द्वारा यह कहने के बाद से तेल की कीमतों में उछाल आया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों को जब्त कर लिया है। फिर बुधवार को तीसरे पर हमला किया है।


अमेरिका ने ईरान के एक और टैंकर को दिया जब्त

अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरान से जुड़ा एक और तेल टैंकर जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल तेहरान तेल की तस्करी के लिए किया जा रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल टैंकर 'मैजेस्टिक एक्स' को जब्त किया है। रक्षा विभाग ने कहा, "हम ईरान को रसद सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करते रहेंगे, चाहे ऐसे जहाज कहीं भी संचालित हों।"

यह घटना ईरान द्वारा बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला करने और उनमें से दो को अपने कब्जे में लेने के बाद हुई है। रक्षा विभाग ने तेल टैंकर को जब्त करने का फुटेज जारी किया, जिसमें जहाज पर अमेरिकी सैनिक दिखाई दे रहे हैं।

जहाज निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि 'मैजेस्टिक एक्स' हिंद महासागर में श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच मौजूद था। लगभग उसी स्थान पर जहां तेल टैंकर 'टिफानी' था, जिसे पहले अमेरिकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था।

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'अगर ममता ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती...'; राहुल गांधी चाहते हैं पश्चिम बंगाल में BJP की जीत? भगवा पार्टी ने कांग्रेस नेता को कहा 'थैंक्यू'

ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है ताकि तेहरान के नेतृत्व को युद्ध समाप्त करने के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने के वास्ते अधिक समय मिल सके। इस बीच, बुधवार को ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर गोलीबारी की और उनमें से दो को जब्त कर लिया। ट्रंप की इस नाटकीय घोषणा का पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने स्वागत किया। यह घोषणा दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से कुछ ही घंटे पहले आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।