Get App

दुबई के लग्जरी होटलों का किराया हुआ आधा, ईरान युद्ध से पर्यटन पर अनिश्चितता के बादल के बीच बुकिंग में भारी गिरावट

Luxury Hotel Rates In Dubai: दुबई हमेशा से खुद को इस क्षेत्र का सबसे सुरक्षित 'हब' बताता रहा है, लेकिन वर्तमान स्थितियों ने इस छवि को चुनौती दी है। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों की ओर दागे गए मिसाइलों और मलबे के कारण यात्रियों में डर का माहौल है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 1:30 PM
दुबई के लग्जरी होटलों का किराया हुआ आधा, ईरान युद्ध से पर्यटन पर अनिश्चितता के बादल के बीच बुकिंग में भारी गिरावट
दुबई का सबसे पॉश इलाका 'पाम जुमेराह' भी इस मंदी से अछूता नहीं है। यहां के प्रसिद्ध होटलों में भारी डिस्काउंट मिल रहा है

Dubai Luxury Hotel: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध ने दुबई के पर्यटन बाजार को बड़ा झटका दिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र में अनिश्चितता के कारण, दुबई के जो फाइव-स्टार होटल हमेशा बुक रहते थे, उनके किरायों में 50% तक की भारी कमी देखी जा रही है।

प्रीमियम होटलों के दाम हुए आधे

दुबई का सबसे पॉश इलाका 'पाम जुमेराह' (Palm Jumeirah) भी इस मंदी से अछूता नहीं है। यहां के प्रसिद्ध होटलों में भारी डिस्काउंट मिल रहा है:

FIVE Palm Jumeirah: यहां तीन रातों का किराया जो पहले लगभग ₹1,01,808 हुआ करता था, अब घटकर ₹65,972 (टैक्स अलग) पर आ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें