Get App

ईरान युद्ध में AI बना US का असली दिमाग, मिनटों में बने 1000 हमले के प्लान! इस सीक्रेट सॉफ्टवेयर के दम पर लड़ा अमेरिका

US Iran War: ईरान युद्ध शायद दुनिया का पहला बड़ा युद्ध है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने रीयल टाइम में मिलिट्री ऑपरेशंस को निर्देशित किया। और इस सबके बीच में है एक सॉफ्टवेयर कंपनी- Palantir - जिसके बारे में कुछ साल पहले तक वॉशिंगटन और वॉल स्ट्रीट के बाहर ज्यादा लोगों ने नहीं सुना था

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 9:14 PM
ईरान युद्ध में AI बना US का असली दिमाग, मिनटों में बने 1000 हमले के प्लान! इस सीक्रेट सॉफ्टवेयर के दम पर लड़ा अमेरिका
ईरान युद्ध में AI बना US का असली दिगमा, मिनटों में बने 1000 हमले के प्लान! इस सीक्रेट सॉफ्टवेयर के दम पर लड़ा अमेरिका (IMAGE- AI Generated)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर 'Palantir Technologies' नाम की कंपनी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “इस सॉफ्टवेयर कंपनी ने युद्ध लड़ने में बहुत अच्छी क्षमता और उपकरण साबित किए हैं। बस हमारे दुश्मनों से पूछ लो।” राष्ट्रपति का यह सीधा समर्थन कंपनी के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके पीछे की कहानी यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ ईमेल लिखने तक सीमित नहीं रहा- वो अब युद्ध के केंद्र में भी आ गया है।

ईरान युद्ध शायद दुनिया का पहला बड़ा युद्ध है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने रीयल टाइम में मिलिट्री ऑपरेशंस को निर्देशित किया। और इस सबके बीच में है एक सॉफ्टवेयर कंपनी- Palantir - जिसके बारे में कुछ साल पहले तक वॉशिंगटन और वॉल स्ट्रीट के बाहर ज्यादा लोगों ने नहीं सुना था।

28 फरवरी को तेहरान पर बम गिरने से पहले, पेंटागन के निर्देश पर एक सॉफ्टवेयर ने सैटेलाइट की हजारों तस्वीरों और ड्रोन वीडियो को फिल्टर कर अमेरिकी कमांडरों के लिए 1000 से ज्यादा हमले के विकल्प तैयार किए।

जिन फैसलों में इंसानी विश्लेषकों को कई दिन लग जाते, उन्हें इस AI ने कुछ मिनटों में पूरा कर दिया। हमले खुद इंसानों ने किए, लेकिन बीच का सारा भारी काम Maven ने किया। Palantir का Maven Smart System (MSS), जो Anthropic कंपनी के Claude आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर चलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें