Get App

'अब संयम का दौर खत्म', ईरान ने खर्ग द्वीप पर हमले के बाद गल्फ पड़ोसियों को दी चेतावनी

ईरान ने खर्ग द्वीप पर हमले के बाद सख्त चेतावनी दी है कि अब संयम खत्म हो चुका है। IRGC ने तेल और गैस सप्लाई बाधित करने की बात कही, जिससे गल्फ क्षेत्र में तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 7:09 PM
'अब संयम का दौर खत्म', ईरान ने खर्ग द्वीप पर हमले के बाद गल्फ पड़ोसियों को दी चेतावनी
खर्ग आइलैंड ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र है और यह पर्शियन गल्फ के अहम समुद्री रास्तों के पास स्थित है। (फाइल फोटो)

इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पर्शियन गल्फ के देशों को साफ संदेश दिया है कि अब 'अच्छे पड़ोसी' जैसी बात खत्म हो चुकी है। उसने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को आने वाले कई सालों तक इस इलाके के तेल और गैस से दूर रखा जा सकता है।

IRGC ने अपने बयान में कहा कि वह पर्शियन गल्फ में अमेरिका और उसके साझेदारों के इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह निशाना बना सकता है कि वे लंबे समय तक ऊर्जा सप्लाई से कट जाएं।

खर्ग द्वीप पर हमले की खबर

यह चेतावनी उस समय आई है जब खबरें सामने आईं कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से उसका बड़ा तेल निर्यात होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें