Get App

'ऐसा जवाब देंगे कि भुलाया नहीं जा सकेगा', ट्रंप की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार

ट्रंप की कड़ी धमकी के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए कूटनीतिक बातचीत बंद कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव, खर्ग द्वीप पर हमले और सख्त बयानबाजी से हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 8:19 PM
'ऐसा जवाब देंगे कि भुलाया नहीं जा सकेगा', ट्रंप की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा था कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि वो ऐसा नहीं चाहते, लेकिन शायद ऐसा हो सकता है।

इस पर ईरान ने जवाब देते हुए कहा, 'आप (ट्रंप) और आपके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की ओर से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'

अमेरिका से बातचीत के रास्ते बंद

Reuters के मुताबिक, ईरानी मीडिया ने बताया है कि ईरान ने अमेरिका के साथ सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष बातचीत के रास्ते बंद कर दिए हैं। ट्रंप की धमकी के बाद दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान भी रोक दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें