Photos: अमेरिका के हमले का डर? ईरान ने महिलाओं के लिए खोला पहला मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर, हाथों में AK-47 और राइफल लेकर युद्ध की तैयारी, देखें- तस्वीरें
Iran Womens military Training Photos: अमेरिका के संभावित जमीनी हमले की आशंका के बीच ईरान का महिलाओं के लिए स्पेशल मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर खोलना एक अहम घटनाक्रम है। यह कदम बताता है कि ईरान अपनी रक्षा तैयारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। ट्रेनिंग की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं
Iran Womens military Training Photos: ईरान में पहली बार महिलाओं के लिए एक स्पेशल मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर खुला है (ALL Photos- AP)
Iran Womens military Training Photos: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। ईरान की राजधानी तेहरान के मशहूर 'आजादी स्क्वायर' पर महिलाओं के लिए स्पेशल मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। यहां महिलाएं हाथों में असॉल्ट राइफल, AK-47 और पिस्तौल लेकर सैन्य अभ्यास करती नजर आईं। कोई दीवार पर चढ़कर युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर रही है, तो कोई ऊंचे टावर से रस्सी के सहारे नीचे उतरने और जिपलाइन के जरिए आगे बढ़ने का अभ्यास कर रही है।
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को किया गया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में महिला वालंटियर्स को देश की रक्षा के लिए तैयार करना है। यह सिर्फ हथियार चलाने की ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तहत आपातकालीन राहत कार्य, सैन्य सहयोग और लॉजिस्टिक सपोर्ट की भी तैयारी कराई जा रही है।
महिलाओं को क्यों दी जा रही है सैन्य ट्रेनिंग?
ईरान में महिलाओं के लिए इस तरह का स्पेशल वालंटियर्स खोलने के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका के साथ बढ़ता तनाव बताया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, देश को संभावित अमेरिकी जमीनी सैन्य कार्रवाई से बचाने के लिए नागरिक वालंटियर्स को तैयार किया जा रहा है। इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ईरान की इस पहल का उद्देश्य केवल युद्ध के दौरान हथियार उठाना नहीं है, बल्कि किसी भी इमरजेंसी परिस्थिति में देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके तहत महिलाओं को सैन्य गतिविधियों में सहयोग, राहत एवं बचाव कार्य और जरूरी सामान पहुंचाने जैसे कामों के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
हाथों में राइफल, पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग
तेहरान के आजादी स्क्वायर पर आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान महिलाओं ने मिलिट्री ट्रेनिंग का प्रदर्शन किया। AP की तस्वीरों में महिलाएं राइफल चलाने, पिस्तौल संभालने और हथियारों के इस्तेमाल से जुड़ी बुनियादी जानकारी हासिल करती दिखाई दीं। महिलाओं को राइफल पकड़ने और उसे इस्तेमाल करने के तरीके समझाते नजर आए। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं ने निशाना लगाने का अभ्यास भी किया। अधिकारियों की ओर से शुरू की गई इस पहल में महिलाओं को संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
दीवार पर चढ़ने से लेकर जिपलाइन तक का अभ्यास
इस मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर की सबसे खास बात यहां होने वाली शारीरिक और सामरिक गतिविधियां हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान महिलाओं ने दीवार पर चढ़ने और उसके दूसरी तरफ उतरने का अभ्यास किया। इसके अलावा एक महिला को ऊंचाई से रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए भी देखा गया।
एक अन्य प्रदर्शन में महिला जिपलाइन के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती दिखाई दी। जबकि दूसरी महिला के हाथ में मशीनगन थी। इन गतिविधियों के जरिए महिलाओं को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने और सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े कौशल विकसित करने का अवसर दिया जा रहा है।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान का बड़ा संदेश
ईरान की इस तैयारी को अमेरिका के साथ उसके तनावपूर्ण संबंधों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को लेकर टकराव बना हुआ है। ईरानी अधिकारियों ने इस ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य संभावित अमेरिकी जमीनी हमले के खिलाफ वालंटियर्स को तैयार करना बताया है। ऐसे में महिलाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग देने का फैसला ईरान की व्यापक नागरिक रक्षा तैयारियों का हिस्सा माना जा सकता है।
पूरे देश में चलाया जा रहा है अभियान
महिलाओं के लिए खोला गया यह ट्रेनिंग सेंटर ईरान में चलाए जा रहे एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में मिलिट्री ट्रेनिंग के अलावा आपातकालीन राहत, बचाव और लॉजिस्टिक सहायता जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
तस्वीरों ने खींचा दुनिया का ध्यान
10 नवंबर को तेहरान के आजादी स्क्वायर पर हुए उद्घाटन समारोह की तस्वीरें खास चर्चा में हैं। AP की तस्वीरों में महिलाएं सैन्य ट्रेनिंग लेती, राइफल से निशाना साधतीं, पिस्तौल संभालतीं और ट्रेनरों से निर्देश प्राप्त करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में महिलाएं नारे लगाती भी दिखाई दे रही हैं।