Get App

ईरान ने स्पेन के PM का बयान 'नो टू वॉर' मिसाइल पर लिखा, फिर इजरायल पर दागी!

Iran Israel War: स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने इस युद्ध को “अन्यायपूर्ण” और “खतरनाक” बताया था और साफ कहा था कि स्पेन का रुख है- “नो टू वॉर”। ईरान का कहना है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह समुद्र के रास्तों को खतरनाक बना देगा, जिससे जहाजों की आवाजाही मुश्किल हो जाएगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:03 PM
ईरान ने स्पेन के PM का बयान 'नो टू वॉर' मिसाइल पर लिखा, फिर इजरायल पर दागी!
US Israel War: ईरान ने स्पेन के PM का बयान 'नो टू वॉर' मिसाइल पर लिखा, फिर इजरायल पर दागी!

ईरान ने इजरायल के ऊपर जो मिसाइल दागीं, उनमें से एक पर तेहरान ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का युद्ध विरोधी बयान लिखा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह कदम ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के बीच उठाया गया। ईरानी मीडिया में सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि मिसाइलों पर अंग्रेजी और फारसी (पर्शियन) भाषा में सांचेज का बयान चिपकाया गया है। इन स्टिकर्स पर लिखा था: “यह युद्ध न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि अमानवीय भी है।” (Of course, this war is not only illegal, but also inhuman)

Mehr News Agency के मुताबिक, ये स्टिकर्स उन मिसाइलों पर लगाए गए थे जिन्हें ईरान से इजरायल की ओर लॉन्च किया गया। इससे पहले भी ईरान के सरकारी टीवी पर सैनिकों को मिसाइलों पर संदेश लिखते हुए दिखाया गया था, जिसमें कहा गया था कि हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक आखिरी अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व से बाहर नहीं चला जाता।

दरअसल स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने इस युद्ध को “अन्यायपूर्ण” और “खतरनाक” बताया था और साफ कहा था कि स्पेन का रुख है- “नो टू वॉर”।

ईरान ने दी गल्फ में माइंस बिछाने के धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें