Get App

'Thank You India' ईरान ने मिसाइल पर लिखा ये मैसेज, फिर इजरायल पर किया 83वां बड़ा हमला

ईरान की सेना, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), ने बताया कि शुक्रवार को हमलों की 83वीं वेव चलाई गई। इसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन शामिल थे, जिनसे इजरायल के ठिकानों और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सेना भी मौजूद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 2:39 PM
'Thank You India' ईरान ने मिसाइल पर लिखा ये मैसेज, फिर इजरायल पर किया 83वां बड़ा हमला
US Iran War: 'Thank You India' ईरान ने मिसाइल पर लिखा ये मैसेज, फिर इजरायल पर किया 83वां बड़ा हमला

चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल पर फिर से मिसाइलों की बारिश की। इन मिसाइलों पर खास संदेश लिखे गए थे, जिनमें उन देशों का धन्यवाद किया गया था, जिन्होंने ईरान का साथ दिया। ऐसी एक मिसाइल पर लिखा था- “Thank you to people of India”, यानी भारत के लोगों का धन्यवाद। इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लोगों के लिए भी संदेश लिखे गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि ईरान की एयरस्पेस फोर्स के जवान मिसाइल लॉन्च करने से पहले उन पर ये मैसेज लिख रहे थे।

ईरान की सेना, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), ने बताया कि शुक्रवार को हमलों की 83वीं वेव चलाई गई। इसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन शामिल थे, जिनसे इजरायल के ठिकानों और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी सेना भी मौजूद है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, बहरीन में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की एक मेंटेनेंस साइट भी इन हमलों की चपेट में आई।

यह हमले उस समय हो रहे हैं, जब तेहरान और इजरायल के बीच कई महीनों से तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान बार-बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें