Get App

Donald Trump China Visit: क्या एक नया युद्ध शुरू होने जा रहा है? इस बार हमला करेगा चीन, जानिए ट्रंप अडवाइजर ने क्या चेतावनी दी

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के चीन दौरे के बाद ताइवान को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बैठक के बाद ट्रंप के सलाहकारों को आशंका है कि चीन आने वाले वर्षों में ताइवान पर बड़ा कदम उठा सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 18, 2026 पर 9:28 AM
Donald Trump China Visit: क्या एक नया युद्ध शुरू होने जा रहा है? इस बार हमला करेगा चीन, जानिए ट्रंप अडवाइजर ने क्या चेतावनी दी
क्या एक नया युद्ध शुरू होने जा रहा है? इस बार हमला करेगा चीन, जानिए ट्रंप अडवाइजर ने क्या चेतावनी दी

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे से वॉशिंगटन लौटने के कुछ दिनों बाद, उनके करीबी सलाहकारों के बीच ताइवान को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई हालिया बैठक के बाद आशंका जताई जा रही है कि चीन ताइवान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई सलाहकारों को अब आशंका है कि चीन अगले पांच वर्षों के अंदर ताइवान को निशाना बना सकता है, जिससे दुनिया भर में सेमीकंडक्टर सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़े जोखिम पैदा हो सकते हैं।

बीजिंग शिखर सम्मेलन के बाद सलाहकारों ने जताई चिंता

खबरों के मुताबिक, ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान दोस्ताना माहौल होने के बावजूद ये चिंताएं सामने आईं। कहा जाता है कि बीजिंग यात्रा के दौरान शी जिनपिंग द्वारा आयोजित औपचारिक स्वागत और खास इंतजामों का ट्रंप ने भरपूर आनंद लिया। हालांकि, सलाहकारों का मानना ​​है कि बातचीत के दौरान शी जिनपिंग के संदेश में कहीं अधिक मजबूत भू-राजनीतिक संकेत छिपा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें