Get App

US-Israel-Iran War: ईरान ने एक दिन में दूसरी बार इजरायल पर दागी मिसाइलें, भारत ने लोगों से की तेहरान छोड़ने की अपील

US-Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को तेहरान नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी सलाह दी गई है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करते हुए युद्धग्रस्त देश से बाहर निकल जाएं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:53 PM
US-Israel-Iran War: ईरान ने एक दिन में दूसरी बार इजरायल पर दागी मिसाइलें, भारत ने लोगों से की तेहरान छोड़ने की अपील
US-Israel-Iran War: इजराइल ने कहा है कि ईरान ने उसे निशाना बनाकर मिसाइलें दागी है

US-Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी किया है। इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा से बचने तथा वर्तमान में तेहरान में मौजूद भारतीयों को उपलब्ध परिवहन साधनों से देश छोड़ने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को देखते हुए तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास अपनी पूर्व में जारी एजवाइजरी में दोहराता है कि सभी भारतीय नागरिक ईरान की किसी भी यात्रा से बचें।

साथ ही वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी सलाह दी गई है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करते हुए युद्धग्रस्त देश से बाहर निकल जाएं। इजरायल की सेना ने सोमवार को अपने नागरिकों को चेतावनी दी कि ईरान ने देश को निशाना बनाते हुए फिर से मिसाइलें दागी हैं। सेना ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की। सेना ने लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की। ईरान की ओर से पहले किए गए हवाई हमलों के जवाब में इजरायल ने सोमवार तड़के तेहरान पर मिसाइलें दागीं थीं।

इसके बाद ईरान ने फिर से नए सिरे से हमला किया। 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच यह अब तक की सबसे गंभीर सैन्य झड़प मानी जा रही है, जिसने क्षेत्र में फिर से व्यापक संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें