Get App

Iran War: अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक 1,500 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

US-Israel-Iran War News: ईरानी सरकारी मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरान में युद्ध के दौरान 1,500 से अब तक 1500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। लोगों ने बताया कि जब लोग पवित्र महीने रमजान के खत्म होने का जश्न मना रहे थे, तब ईरान की राजधानी तेहरान में जबरदस्त हवाई हमले हुए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 12:35 PM
Iran War: अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक 1,500 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
US-Israel-Iran War News: सरकारी मीडिया के मुताबिक युद्ध में ईरान में मृतकों की संख्या 1,500 के पार पहुंची

US-Israel-Iran War News: अमेरिका और इजरायल की तरफ से हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान में युद्ध के दौरान अब तक 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, इस युद्ध में सैकड़ों लोग घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने कहा कि रमजान समाप्त होने के दौरान ईरान की राजधानी में भारी हवाई हमले हुए। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चौथे सप्ताह भी जारी रहने के बीच ईरान ने हिंद महासागर में ब्रिटेन-अमेरिका के एक संयुक्त सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। फिर ईरान के मुख्य परमाणु केंद्र पर हमला किया गया।

ईरान द्वारा लगभग 4,000 किलोमीटर दूर स्थित डिएगो गार्सिया हवाई अड्डे पर किए गए हमले से यह संकेत मिलता है कि तेहरान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो पहले स्वीकार की गई दूरी से कहीं अधिक दूर तक जा सकती हैं। युद्ध का असर पश्चिम एशिया से भी परे महसूस किया जा रहा है। इस युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों एवं ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान को कितना नुकसान हुआ है या वहां कमान वास्तव में किसके हाथ में है। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई इस भूमिका के लिए नामित किए जाने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें