Israel Secret Military Base: 28 फरवरी से ही ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष जारी है। हालिया कुछ हफ्तों से सीजफायर लागू हुआ है और बातचीत की पहल हो रही है। इसी बीच एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी मीडिया 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) के अनुसार, इजरायल ने इराक के पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके में एक गुप्त सैन्य अड्डा स्थापित किया था।
