इजराइल ने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर किया हमला, मची भारी तबाही

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइल ने सोमवार को ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। इजराइल के रक्षा मंत्री, इजराइल कैट्ज ने इस हमले को तेहरान के लिए “बड़ा आर्थिक झटका” बताया है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान के असलुयेह में साउथ पारस पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 6:17 PM
Iran-Israel war: ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोकेमिकल कंपनी को सीधा नुकसान नहीं पहुंचा है

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइल ने सोमवार को ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। इजराइल के रक्षा मंत्री, इजराइल कैट्ज ने इस हमले को तेहरान के लिए “बड़ा आर्थिक झटका” बताया है। फार्स न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया कि ईरान के असलुयेह में साउथ पारस पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह कॉम्प्लेक्स ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा माना जाता है।

हालांकि तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि असलुयेह को बिजली, पानी और ऑक्सीजन देने वाली कंपनियों पर हमला हुआ है। लेकिन पारस पेट्रोकेमिकल कंपनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही, यह भी बताया कि असलुयेह की सभी पेट्रोकेमिकल यूनिट्स की बिजली सप्लाई काट दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोकेमिकल कंपनी को सीधा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सपोर्ट सिस्टम पर हमला होने से इसका कामकाज प्रभावित हो सकता हैं।


पहले भी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले

इजराइल ने इससे पहले मार्च में भी ईरान के गैस फील्ड साउथ पारस और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया था। उस हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी मिडिल-ईस्ट देशों के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया था।

ग्लोबल असर की आशंका

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के हमले ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बड़ा असर डाल सकते हैं। इस हमले के पहले से ही कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, और अब इस हमले के बाद बाजार में और अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पानी की बोतल से लेकर AC तक सब हुआ महंगा, युद्ध के बीच कच्चे माल की किल्लत ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।