Israel-US Iran War: इजरायल और अमेरिका ने अब ईरान में स्थित बड़े ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित सबसे बड़े शहरान तेल डिपो पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। हमले के बाद तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद तेल डिपो में हवा में धुआं का गुबार दिखाई दिया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शनिवार (7 मार्च) देर रात इजरायली हमले के बाद उत्तरी तेहरान के बाहरी इलाके में स्थित शहरान तेल डिपो में लगी भीषण आग की फुटेज सामने आई है।
