Get App

लेबनान में 'ब्लैक वेडनेसडे', सीजफायर के बीच इजरायली हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत; नेतन्याहू की चेतावनी- 'उंगली अभी भी ट्रिगर पर है'

Israel-Iran War: लेबनान की सिविल डिफेंस सर्विस के अनुसार, बुधवार को हुए हमलों में 254 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक घायल हुए। अकेले बेरूत में ही 91 लोगों की जान चली गई। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि एम्बुलेंस कम पड़ गईं और लोग मोटरसाइकिलों पर घायलों को अस्पताल पहुंचाते दिखे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 8:49 AM
लेबनान में 'ब्लैक वेडनेसडे', सीजफायर के बीच इजरायली हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत; नेतन्याहू की चेतावनी- 'उंगली अभी भी ट्रिगर पर है'
युद्ध के कारण लेबनान की स्थिति भयावह हो चुकी है और अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं

Israeli Strikes In Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 दिनों के संघर्ष विराम को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि लेबनान में 'कयामत' बरस पड़ी। बुधवार को इजरायली हमलों ने लेबनान को दहला दिया, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हमले ने मिडिल ईस्ट में हो रही शांति की कोशिशों पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।

सीजफायर के बाद लेबनान पर इजरायल का 'सबसे बड़ा' हमला

इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। राजधानी बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान में मात्र 10 मिनट के भीतर हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा कमांड सेंटरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेबनान की सिविल डिफेंस सर्विस के अनुसार, बुधवार को हुए हमलों में 254 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक घायल हुए। अकेले बेरूत में ही 91 लोगों की जान चली गई। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि एम्बुलेंस कम पड़ गईं और लोग मोटरसाइकिलों पर घायलों को अस्पताल पहुंचाते दिखे।

सीजफायर में लेबनान इन या आउट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें