Get App

जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत: रिपोर्ट

Jaish-e-Mohammed का नाम भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है, जिनमें 2001 संसद हमला, 2016 पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला (जिसमें 19 सैनिक शहीद हुए) और 2019 पुलवामा हमला (जिसमें 40 CRPF जवानों की जान गई) शामिल हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 1:10 PM
जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत: रिपोर्ट
जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत: रिपोर्ट

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। हालांकि, उसकी मौत के कारण को लेकर अभी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। ताहिर अनवर, मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था और लंबे समय से Jaish-e-Mohammed से जुड़े हुए बताए जाते थे। इस संगठन ने अपने टेलीग्राम चैनल के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी और बताया कि उनका अंतिम संस्कार रात 11 बजे बहावलपुर के जामिया उस्मान-ओ-अली में किया जाएगा।

हालांकि, उसकी मौत किन हालात में हुई, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही किसी बीमारी या खास घटना का जिक्र किया गया है, जिससे वजह अब भी साफ नहीं हो पाई है।

Jaish-e-Mohammed का नाम भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है, जिनमें 2001 संसद हमला, 2016 पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला (जिसमें 19 सैनिक शहीद हुए) और 2019 पुलवामा हमला (जिसमें 40 CRPF जवानों की जान गई) शामिल हैं।

भारत ने भी पाकिस्तान में मौजूद इस संगठन के ठिकानों पर कार्रवाई की है, जिसमें बहावलपुर स्थित इसके मुख्यालय को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में मसूद अजहर के कई करीबी रिश्तेदारों के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें