Get App

जेनसन हुआंग की Nvidia में होगी वापसी? एलन मस्क समेत टेक दिग्गजों ने किया समर्थन, CEO की कुर्सी पर फिर बैठाने के लिए बन रहा 'वॉर रूम'

Jensen Huang Comeback: एक चीनी जासूस और अपनी एक कर्मचारी के साथ अफेयर के आरोपों के चलते एनवीडिया के CEO पद से हटने के कुछ ही दिनों बाद जेनसन हुआंग की वापसी की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली दिग्गज 4 ट्रिलियन डॉलर की इस चिप निर्माता कंपनी की कमान वापस हुआंग को सौंपने के प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 8:00 AM
जेनसन हुआंग की Nvidia में होगी वापसी? एलन मस्क समेत टेक दिग्गजों ने किया समर्थन, CEO की कुर्सी पर फिर बैठाने के लिए बन रहा 'वॉर रूम'
Jensen Huang Comeback: एलन मस्क और अन्य टेक लीडर्स का समर्थन मिलने के बाद जेनसेन हुआंग की एनवीडिया (Nvidia) में वापसी की चर्चा तेज है

Nvidia CEO Jensen Huang Comeback: दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) में नेतृत्व को लेकर जल्द ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। एक चीनी जासूस और अपनी एक कर्मचारी के साथ अफेयर के आरोपों के चलते एनवीडिया के CEO पद से हटने के कुछ ही दिनों बाद जेनसन हुआंग की कंपनी में दोबारा वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्पेसएक्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई दिग्गज कारोबारी उन्हें फिर से कंपनी की कमान सौंपने के समर्थन में उतर आए हैं। हुआंग के करीबी लोग Nvidia के बोर्ड पर दबाव बनाने के लिए एक खास रणनीति तैयार कर रहे हैं।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक Nvidia इन दिनों बड़े नेतृत्व संकट से गुजर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और लंबे समय तक CEO रहे जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की कमान अंतरिम CEO कोलेट क्रेस को सौंपी गई। हालांकि, अब महज कुछ दिनों बाद ही हुआंग की वापसी की संभावनाओं ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

'फाइनेंशियल टाइम्स (FT)' की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग ने अपने कुछ करीबी लोगों के साथ Nvidia के CEO पद पर दोबारा लौटने की संभावना पर चर्चा की है। इस बीच सिलिकॉन वैली के प्रभावशाली टेक कारोबारी भी उन्हें वापस लाने के अभियान में जुट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के समर्थक कंपनी के बोर्ड को मनाने के लिए एक 'वॉर रूम' तैयार कर रहे हैं। इस मुहिम में व्हाइट हाउस का समर्थन हासिल करने की भी कोशिश की जाएगी।

एलन मस्क और टिम स्वीनी भी आए समर्थन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें