Get App

Blasts In Lahore: लाहौर में वाल्टन एयरपोर्ट के पास धमाका, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

Blasts In Lahore: भारतीय जवानों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 08, 2025 पर 9:41 AM
Blasts In Lahore: लाहौर में वाल्टन एयरपोर्ट के पास धमाका, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
Blasts In Lahore: वीडियो में लाहौर की सड़कों पर दहशत का माहौल देखा जा सकता है (फाइल फोटो)

Blasts In Lahore: स्थानीय मीडिया के अनुसार, गुरुवार (8 मई) सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर में वाल्टन रोड पर सिलसिलेवार धमाके सुने गए। स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लाहौर की सड़कों पर दहशत का माहौल देखा जा सकता है, जहां लोग अपने घरों से बाहर निकलकर डर के मारे सड़कों पर जमा हो गए।

Samaa TV के अनुसार, स्थानीय लोगों ने असकरी 5 के पास दो जोरदार विस्फोटों और नौसेना कॉलेज से धुआं उठते हुए सुनने की सूचना दी। इससे पहले आज सीमा पर तनाव के कारण लाहौर और सियालकोट में कई हवाई मार्गों को कमर्शियल उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

भारतीय जवानों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की मौत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा किया गया एक संयुक्त अभियान था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें